टैंकर-कार की भिड़ंत में 4 की मौत, 7 घायल
जोधपुर जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी का रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन कर अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दौरान शनिवार देर रात कैरू (जोधपुर) के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के लोग थे। जबकि एक पड़ोसी की भी मौत हो गई। इसके अलावा 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गाड़ी में एक परिवार के 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष शामिल थे। इनमें से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग घर की तरफ लौट रहे थे।

इन 4 की हुई मौत- राजूदेवी पत्नी रामूराम, जसवंत (10) पुत्र रामूराम, द्रौपदी (रामूराम की साली), नरपत (38) (रामूराम का पड़ोसी) ये 7 घायल- मुन्नी देवी (रामूराम की सास), महावीर (द्रौपदी का बेटा), ज्योति (द्रोपदी की बेटी), पवन व लक्की (रामूराम के साले के बेटे), सपना पत्नी नरपत और अंजलि। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए