बीकानेर की 151 गौशालाओं के 38 करोड़ का अनुदान अटका
बीकानेर। बीकानेर गौशाला संघ ने मंगलवार को गोपालन निदेशक, जयपुर पशुपालन विभाग को पत्र प्रेषित कर गौशालाओं को अनुदान अति शीघ्र देने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि गौशालाओं के अनुदान के आदेश हुए लगभग 2 महीने होने जा रहे हैं, परंतु अभी तक बीकानेर की गौशालाओं को अनुदान नहीं मिला। जबकि गोपालन निदेशक के आदेश अनुसार यह अनुदान चुनाव आचार संहिता के मध्य भी मिल सकता था, परंतु विभागीय लापरवाही के कारण से यह अनुदान नहीं मिल पाया।
नीमराना में बताया कि अनुदान के लिए गोपालन समिति की बैठक होनी जरूरी है, यह बैठक चुनाव से पहले बीकानेर की गोपालन समिति ने जिला कलेक्टर के माध्यम से पशुपालन विभाग के द्वारा करली गई, फिर भी अनुदान का वितरण नहीं हो पाया और ना हीं बिल वाउचर अपलोड हो पाए। बीकानेर के पशुपालन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण से बीकानेर की अनुदान में आई 151 गौशालाओं के 38 करोड़ रुपए अटके हुए हैं।

यदि समय रहते यह अनुदान बीकानेर की गौशालाओं को नहीं मिलता है तो बीकानेर की गौशालाओं में बहुत बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा और गौशालाओं को चारा पानी की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ेगा। अत: गौशालाओं के अनुदान वितरण हेतु बिल वाउचर अपलोड करने के आदेश 09 दिसंबर 2023 तक नहीं किए गए तो, मंगलवार 12 दिसंबर 2023 से संगठन पशुपालन विभाग कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन