खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में बुधवार को एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और स्ष्ठक्रस्न की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया।

घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है। बस में 55 यात्री सवार थे। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचतीं, इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव का काम शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोडा बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए