350 किलो प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश अनुसार जिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक के धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने बज्जू के लालू जी कटला की परचून की दुकान छगन ट्रेडिंग कंपनी में औचक छापामारी की। इस दौरान 341 किलो प्लास्टिक कैरी बैग और 9 किलो कटलरी आइटम जब्त किया। इस दौरान सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास और कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अंकित कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ऐसी कार्यवाही नियमित रूप से की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन