रामदेवरा में हुआ 33 दिवसीय नेत्रकुम्भ शिविर का शुभारम्भ, लाखों लोगों के नेत्रों की होगी जांच, नि:शुल्क मिलेंगे चश्मे
नेत्रकुम्भ शिविर से लाखों लोगों के जीवन में आएगी रोशनी : नरसी कुलरिया
बीकानेर। सक्षम संस्था व राज्य सरकार के सहयोग से रामदेवरा में जाट धर्मशाला के समक्ष नेत्रकुम्भ शिविर का शुभारम्भ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव की पुण्यभूमि पर ऐतिहासिक नेत्र कुंभ का आयोजन हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। पोकरण, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी की पहचान विश्व स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में रही है। बाबा रामदेव ने इस पावन भूमि पर जन्म लेकर सामाजिक समरसता की स्थापना की थी। इस नेत्र कुंभ में मेले में आने वाले लगभग सवा लाख लोगों की निशुल्क नेत्र जाँच की जाएगी।
शुभारम्भ समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेशचन्द्र का सान्निध्य रहा। समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक निम्बारामजी ने कहा कि मुख्य उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर के माध्यम से नेत्र रोग में चिकित्सा लाभ मिले। सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बताया- 33 दिनों तक चलने वाले इस नेत्र कुंभ में मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। मरीजों को दवाइयां और चश्मा वहीं उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों का निशुल्क उपचार उनके क्षेत्र के नजदीकी बड़े अस्पतालों में करवाया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, महेश भगवती बलदवा फा. हैदराबाद के चैयरमेन भगवती बलदवा, पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज एवं सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयालसिंह पंवार का विशिष्ट आतिथ्य रहा। आयोजन समिति लोकदेवता बाबा रामदेव नेत्र कुम्भ 2025, रामदेवरा के अध्यक्ष राव भौमसिंह, प्रदेश अध्यक्ष सक्षम संस्था डॉ. क्षमाशील गुप्त तथा महासचिव खेताराम लीलड़ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। खास बात यह है कि शिविर शुभारम्भ अवसर पर सीएम भजनलाल व भामाशाह नरसी कुलरिया ने भी नेत्र जांच करवाए और शिविर का अवलोकन किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल भामाशाह नरसी कुलरिया ने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी ने छुआछूत व जातिवाद आदि सबको मिटाते हुए मानवता की सीख प्रदान की। भामाशाह नरसी कुलरिया ने कहा कि एक भजन भी है आंधा ने आंख्या दीजै…. और सक्षम संस्था ने बाबा की इस तीर्थस्थली पर वाकई में इस भजन को साकार कर दिया है। सवा लाख लोगों के नेत्रों की जांच और एक लाख चश्मे नि:शुल्क वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित करना वाकई बहुत बड़ा कार्य है। परहित करने की और परपीड़ा समझने की सीख इस आयोजन से ली जा सकती है। कुलरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। हरियाला राजस्थान, एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियानों ने वाकई राजस्थान की तस्वीर को बदला है। भामाशाह कुलरिया ने कहा कि इस नेत्रकुम्भ में जुटे आयोजक व कार्यकर्ता सभी साधुवाद के पात्र हैँ जो बेहतरीन ढंग से इस आयोजन को संचालित कर रहे हैं।
नेत्रकुम्भ-2025 शिविर में लोगों की आंखों की जांच व चश्मे वितरित किए जाएंगे। शिविर में 50 ओपीडी कक्ष, चश्मा वितरण केंद्र, चिकित्सकों व स्टाफ के आवास, भोजनशाला, रिसेप्शन हॉल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस महाशिविर में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं की नेत्र जांच, दवा वितरण तथा तुरंत चश्मा वितरण की व्यवस्था रहेगी। शिविर का लक्ष्य 1.25 लाख लोगों की नेत्र जांच और 1 लाख लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण करना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए