33 दिवसीय नेत्रकुम्भ शिविर का 31 जुलाई को रामदेवरा में होगा शुभारम्भ, लाखों लोगों के नेत्रों की होगी जांच, नि:शुल्क मिलेंगे चश्मे
सीएम भजनलाल, आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक सुरेशचन्द्र व भामाशाह नरसी कुलरिया होंगे उपस्थित
बीकानेर। सक्षम संस्था व राज्य सरकार के सहयोग से रामदेवरा में नेत्रकुम्भ शिविर का आयोजन 31 जुलाई को होने जा रहा है। 33 दिवसीय यह शिविर 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक जारी रहेगा। शिविर का शुभारम्भ 31 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 2 बजे रामदेवरा में जाट धर्मशाला के सामने होगा। शुभारम्भ समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेशचन्द्र का सान्निध्य रहेगा तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भामाशाह नरसी कुलरिया, महेश भगवती बलदवा फा. हैदराबाद के चैयरमेन भगवती बलदवा, पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज एवं सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयालसिंह पंवार का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। आयोजन समिति लोकदेवता बाबा रामदेव नेत्र कुम्भ 2025, रामदेवरा के अध्यक्ष राव भौमसिंह, प्रदेश अध्यक्ष सक्षम संस्था डॉ. क्षमाशील गुप्त तथा महासचिव खेताराम लीलड़ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
नेत्रकुम्भ-2025 शिविर में लोगों की आंखों की जांच व चश्मे वितरित किए जाएंगे। शिविर में 50 ओपीडी कक्ष, चश्मा वितरण केंद्र, चिकित्सकों व स्टाफ के आवास, भोजनशाला, रिसेप्शन हॉल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस महाशिविर में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं की नेत्र जांच, दवा वितरण तथा तुरंत चश्मा वितरण की व्यवस्था रहेगी। शिविर का लक्ष्य 1.25 लाख लोगों की नेत्र जांच और 1 लाख लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण करना है। शिविर में जिन रोगियों को मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। उनके लिए उनके निवास स्थान के नजदीक सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। इस मेगा शिविर में प्रतिदिन 20 वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट और लगभग 300 स्वयंसेवी कार्यकर्ता सेवा में तैनात रहेंगे। चंद्रशेखर ने बताया कि पूर्व में आयोजित तीन नेत्रकुम्भों में अब तक 4.86 लाख लोगों की जांच, 3.56 लाख को चश्मा वितरण और 40 हजार से अधिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन