303 किलो मिर्च पाउडर किया सीज, 190 किलो बदबुदार मिर्ची करवाई नष्ट
बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार – मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत जिला कलेक्टर बीकानेर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डाक्टर राजेश गुप्ता के निर्देशो पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गंगाशहर में कार्रवाई की गई। डा गुप्ता ने बताया कि उक्त कारवाई मैसर्स ओसवाल मसाला यूनिट पर अमानक होने का शक होने पर लाल मिर्च पाउडर के 3 नमूने लिए गए तथा 9 प्लास्टिक के कट्टों में लगभग 303 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त 4 प्लास्टिक के कट्टों में पुरानी भीगी हुई बदबुदार लगभग 190 किलो मिर्ची को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन