3000 रुपए में एक साल के लिए फास्टैग, निजी गाडिय़ां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नया फास्टैग पास सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। गडकरी ने कहा कि नया सिस्टम 15 अगस्त से पूरे देश में शुरू हो जाएगा। टोल की कीमतों को लेकर लोग लंबे समय से शिकायतें कर रहे थे। अब इस समस्या के हल के रूप में केंद्र सरकार नेशनल हाईवे के लिए सालाना टोल पास लेकर के आई है। माना जा रहा है कि इससे आपके 7000 रुपए तक बचेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने योजना को लेकर वीडियो जारी कर कहा कि पिछले अनेक दिनों से लोगों की टोल के बारे में काफी तकरार थी। सरकार ने जो फैसला किया है वो बहुत बड़े पैमाने पर जनता को राहत देने वाला है। इसमें 3000 रुपए में जो सालभर का पास है, उसकी अगर टोल पे किया जाएगा तो कीमत कम-से-कम 10000 रुपए से ज्यादा कीमत का टाल देना पड़ता था।
वह केवल 3000 रुपए में होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जो वैलिडिटी है, एक साल में 200 ट्रिप वो क्रॉस कर सकते हैं। इसके साथ-साथ एक ट्रिप का मतलब है एक टोल को क्रॉस करना, इसका फायदा यह होगा कि 200 ट्रिप यानी की 200 टोल क्रॉस करना होगा और एक टोल क्रॉसिंग की एवरेज कॉस्ट केवल 15 रुपए पड़ेगी। कुछ जगह पर ये 80 रुपए, 50 रुपए और 100 रुपए है। तो यह केवल 15 रुपए हो जाएगी। यदि आप टोल के 50 रुपए भी देते हो तो 200 टोल क्रॉस करने पर उसकी कीमत 10000 रुपए होगी। उसके बदले में आपको केवल 3000 रुपए में यह पास मिलेगा। उन्होंने कहा कि नया सिस्टम से टोल नाके पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। निश्चित रूप से जनता को स्कीम से राहत मिलेगी। इसमें सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर मान्यता होगी, यह केवल निजी वाहन (गैर-व्यावसायिक) के लिए होगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए