गंभीर रोग से संक्रमित 30 जरूरतमंदों को पोषक आहार वितरित किया
जरुरतमंदों की मदद करना हम सबका दायित्व : प्रियंका बैद
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या और बीकानेर नेटवर्क फॉर पीपुल्स लिविंग विथ एचआईवी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर नेटवर्क के कार्यालय, सादुल कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद और सचिव तनु मेहता ने की। अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गंभीर रोग से संक्रमित महिलाओं, विधवा महिलाओं, बच्चों, अनाथ बच्चों और जरूरतमंदों को पोषक आहार वितरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से 30 गंभीर रोग से संक्रमित और जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया, ताकि वे उपचार के साथ मुख्यधारा में शामिल हो सके। बीकानेर नेटवर्क संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देविका गहलोत, विक्रम सिंह, डीएल स्वामी, प्रतिमा तिवारी, मेघराज गहलोत आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन