हाईवे पर 3 ट्रकों में लगी आग, 12 मवेशी सहित 5 जने जिंदा जले
जयपुर-अजमेर हाईवे पर तड़के तीन ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक में बैठे ड्राइवर और खलासी को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। इस हादसे में 5 जिंदा जल गए। करीब साढ़े चार घंटे तक तीनों वाहनों में आग की लपटें निकलती रहीं। इधर, हाईवे पर आग के बाद अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि एक ट्रक में मवेशी भी लदे हुए थे। पशु भी इस हादसे का शिकार हो गए और जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर दूदू थाना का स्टाफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 9 बजे तक तीनों वाहनों में आग पर काबू पाया गया। दूदू थाना अधिकारी जयसिंह ने बताया दो ट्रेलर बुधवार को दूदू के करीब हाईवे पर स्थित रामनगर मोड पर रुके थे। यहां देवनारायण होटल पर चाय पी रहे थे।

इस दौरान जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा ट्रक हाईवे पर बेकाबू हो गया और ट्रेलर से जा टकराया। थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि हादसे में पांच लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में हांसी, हिसार हरियाणा निवासी पवन (28) पुत्र अमर सिंह, संजय (18) पुत्र जिले सिंह, धर्मवीर (34) पुत्र भाले राम यादव के साथ वहीं बिहार के छापडा जिले के साहरन निवासी जन विजय (35) पुत्र देवनंदन व बिजली (26) पुत्र अजीन राम ट्रक में सवार थे।
पुलिस के अनुसार अन्य ट्रेलर में भी एक्स्ट्रा डीजल टैंक होने की आशंका जाहिर की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ट्रेलर में धागा और एक में प्लास्टिक कट्टे थे। ऐसे में आग तेजी से फैली। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वहीं जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 4 लोगों के कंकाल मिले हैं और बाकी एक कंकाल की तलाश की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन