27 मंत्रियों का केबिनेट हो सकता है राजस्थान में, बीकानेर से इन दो विधायको के नाम है संभावित
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के कैबिनेट में किन मंत्रियों को जगह दी जाएगी, इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक अहम बैठक हुई है। उस बैठक के बाद एक संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है जिसके तहत कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट में कुल 27 मंत्री रहने वाले हैं। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा इन्हीं नामों की चर्चा चल रही है।
संभावित लिस्ट में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालक नाथ, सिद्धि कुमारी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापपुरी, अजय सिंह किलक, भैराराम सियोल, संजय शर्मा, श्रीचंद कृपलानी, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप सिंह सिंघवी, हीरालाल नागर, फूलसिंह मीणा, शैलेश सिंह, जितेंद्र गोठवाल खंडार, शत्रुघ्न गौतम, जवाहर सिंह बेडम, मंजू बाघमार, सुमित गोदारा, ताराचंद जैन, हेमंत मीणा, हंसराज पटेल, जेठानंद व्यास। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि 11 से 15 कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं, वहीं कुछ को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

वैसे बीजेपी ने इससे पहले मुख्यमंत्री का फैसला लेते वक्त सभी को हैरान कर दिया था, एक ऐसे नाम को आगे किया गया जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई। ऐसे में ये भी संभव है कि मंत्री भी उन नेताओं को बना दिया जाए जो बिल्कुल ही लो प्रोफाइल रहें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन