24 मोटरसाइकिलें बरामद, पुलिस ने गिरोह को दबोचा
मोटरसाइकिल चोर आएं पुलिस की पकड़ में, दो दर्जन बाइक बरामद
बीकानेर। शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन जनों को पुलिस ने दबोचा है। कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गये तीनों आरोपियों से 24 मोटरसाइकिलें बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा शहर ने बताया एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवण दास व थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों उदयरामसर निवासी सूरजाराम सांसी, सेरूणा निवासी सुनील नायक, उदयरामसर निवासी पूनम सांसी धर दबोचा है।
ये तीनों आदतन अपराधी है। इनमे से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन्होंने सदर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी थाना इलाकों से अधिकांश मोटरसाइकिलें उठाई। पकड़े गये तीनों आरोपियों में से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज है। इनमें सुनील नायक के खिलाफ 13 मामले दर्ज है और सूरजाराम के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोज शर्मा के साथ हैड कानि मांगीलाल, प्रवीण, कानि अनिल कटेवा, सुभाषचंद्र, राजेश, श्रीराम, सुनील शामिल रहे। हैड कानि मांगीलाल की भूमिका विशेष रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन