24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश
जयपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से राजस्थान के इन 5 जिलों में 48 घंटें में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम केंद्र जयपुर ने एक और मौसम अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया हैं कि 3-4 फरवरी को राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन