24 नीलगायों के सिर काटकर फेंके
जयपुर के चौमूं में 24 नीलगायों के शिकार की खबर सामने आई है। वन विभाग की टीम को जंगल में नीलगाय की खाल और कटे हुए सिर मिले हैं। मामला कालाडेरा थाना इलाके के सबलपुरा गांव का है। ग्रामीण गुरुवार सुबह जंगल में गए तो उन्हें करीब 24 नीलगाय के अवशेष मिले। लोगों ने मौके से एक शिकारी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया- ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शिकारी विकास बावरिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि लोगों को देखकर 2 शिकारी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए शिकारी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से 150 कारतूस, एक बंदूक और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। यह पता चला है कि यह किसी बड़े गिरोह का काम है। नीलगाय का शिकार इलाके में लंबे समय से चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन