नये मंत्रिमंडल में 22 विधायकों ने ली शपथ 17 चेहरे
भजन लाल सरकार का नया मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। राजभवन में 22 विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, इनमें 17 चेहरे पहली बार मंत्री बने हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी ने जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल में जाट, राजपूत, मूल ओबीसी और एसटी वर्ग को पूरी तरजीह दी गई है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित राजपूत समाज से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और गजेंद्र सिंह खींवसर को कैबिनेट मंत्री बनाया है।
इसी तरह जाट समाज को भजनलाल कैबिनेट में पूरी तरजीह मिली है। सरकार ने 4 जाट मंत्री बनाए हैं। इनमें 2 कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। पार्टी ने सुमित गोदारा कन्हैया लाल चौधरी को कैबिनेट, झाबर सिंह खर्रा को स्वतंत्र प्रभार और नावां से विजय सिंह चौधरी को राज्य मंत्री बनाया है। आदिवासी वर्ग को भी मिला भजनलाल शर्मा कैबिनेट में पूरी तरजीह दी गई है। इस वर्ग के किरोड़ी लाल मीणा, बाबूलाल खराड़ी और हेमंत मीना को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
गुर्जर जाति से सिर्फ जवाहर सिंह बेढम को राज्य मंत्री बनाया गया हैं मूल ओबीसी वर्ग से भी चार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। कुमावत समाज से जोराराम कुमावत, जैतारण से अविनाश गहलोत, लूणी से विधायक जोगाराम पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी तरह पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सांगोद से विधायक हीरालाल नागर को स्वतंत्र प्रभार मंत्री, ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री और गुढ़ामलानी से के.के. विश्नोई को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

एससी वर्ग से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। मदन दिलावर को जहां कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, वहीं मंजू बाघमार को दलित महिला के तौर पर राज्य मंत्री बनाया गया है। भजनलाल शर्मा कैबिनेट में यादव चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। बाबा बालक नाथ और जसवंत यादव मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, मगर दोनों को ही मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि जसवंत यादव को वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन