22 को सेंट्रल गवर्नमेंट के दफ्तरों में छुट्टी घोषित
नई दिल्ली। अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर उद्धाटन समारोह को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने इस फैसले को हिंदू धर्म के लोगों की आस्था और उनकी भावनाओं को देखते हुए लिया है। केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी।

कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे समय के लिए बंद रहेंगे। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बुधवार को भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर 22 जनवरी को छुट्टी देने का अनुरोध किया था। चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने अपने पत्र में लिखा, जैसा कि आप जानते हैं, अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होना है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा, “यह आयोजन देश भर के लाखों लोगों के लिए अत्यधिक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, जो एक लंबे समय से प्रतीक्षित सपने के साकार होने और देश की संरचना को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण कानूनी कार्यवाही के समापन का प्रतीक है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन