2000 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 19 मई 2023 को ऐलान किया था कि 2,000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने जा रहे है। इसके साथ आरबीआई ने यह भी कहा कि कि लोगों को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर इन नोटों को लेकर नया अपडेट देते हुए कहा कि 30 नवंबर, 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में 2,000 रुपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य घटकर 9,760 करोड़ रुपए हो गया है। इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपए के 97.26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं।

जब इनको वापस लेने की घोषणा की गई तो उनकी कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपए थी। 2,000 रुपए के बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा शुरुआत में 30 सितंबर तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, जिसे बाद में 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। 2,000 रुपए के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में भी उपलब्ध थी। काउंटरों पर 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को बदलने के अलावा, आरबीआई कार्यालय व्यक्तियों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपए के बैंक नोट भी स्वीकार कर रहे हैं। देश के भीतर से जनता के सदस्य भारत में अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के किसी भी जारी कार्यालय को 2,000 रुपए के बैंक नोट भेज सकते हैं। 2,000 रुपए के नोट बैंक वैध मुद्रा बने रहेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए