एक साथ 190 स्कूलें हुई बन्द
प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 190 स्कूलों को बंद कर दिया है। इनमें अधिकांश स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या जीरो थी, वहीं कुछ स्कूल ही परिसर में सुबह-शाम चल रहे थे। ऐसे स्कूलों को मर्ज करते हुए एक ही कर दिया गया है। 169 स्कूलों में स्टूडेंट ही नहीं थे, वहीं 21 स्कूलों को मर्ज किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से बीस स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इन स्कूलों को बंद करने के आदेश किए हैं। इन स्कूलों में पहले से कार्यरत टीचर्स को अब अन्य स्कूलों में लगाया जाएगा। वहीं जिन स्कूलों को मर्ज किया है, वहां पढऩे वाले स्टूडेंट्स को उस स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा, जिसमें वो मर्ज हुई है।
निदेशालय से जारी आदेश में अलवर के पांच, बालोतरा के नौ, बांसवाड़ा के तीन, बारां के एक, बाडमेर के पांच, ब्यावर के दो, भरतपुर के दो, बीकानेर के चार, बूंदी के तीन, चित्तौडग़ढ़ के दो, चूरू के चार, दौसा के छह, डीडवाना-कुचामन के ग्यारह, डूंगरपुर के तीन, श्रीगंगानगर के चार, हनुमानगढ़ के दो, जयपुर के 18, जैसलमेर के तीन, जालौर के पांच, झालावाड़ के पांच, झुंझुनूं के एक, जोधपुर के सत्रह, करौली के दस, कोटा के तीन, कोटपुतली-बहरोड़ के सात, नागौर के सात, पाली के पांच, फलौदी के तीन, प्रतापगढ़ के दो, राजसमंद के दो, सवाई माधोपुर के चार, सीकर के पांच, सिरोही के दो, टोंक के दो और उदयपुर के पांच स्कूलों को बंद किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन