19 सितंबर को इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर। जिले में गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शोभासर प्लांट स्थित क्लियर वाटर पंपिंग स्टेशन तथा न्यू मास्टर हेडवर्क्स पर स्थापित हेडर लीकेज के मरम्मत का कार्य शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित है।अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के चलते 19 सितम्बर को शहर के नयाशहर ज़ोन, नत्थूसर ज़ोन, लक्ष्मीनाथजी ज़ोन, मुक्ता प्रसाद ज़ोन, एमपी कॉलोनी जोन और रामपुरा जोन में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक जल संग्रहण पूर्व में सुनिश्चित करने एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि जनहित में यह कार्य शहरवासियों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन