1700 रुपए में राम लला के दर्शन, 36 घंटे का होगा प्रवास
राम भक्तों को अयोध्या दर्शन करवाने के लिए श्रीगंगानगर से तीन ट्रेन जाएगी। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर होंगे। एक फेरे में 1300 यात्रियों को ले जाया जाएगा। अयोध्या में यात्रियों का प्रवास 36 घंटे का रहेगा। इसके बाद वापसी होगी। यात्रा का आयोजन भाजपा कर रही है। यात्रा के जिला संयोजक रतन गणेशगढिय़ा ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने पहली ट्रेन की रवानगी की तिथि 1 मार्च दी है। दो और ट्रेन की तिथि बाद में मिलेगी। अयोध्या के लिए ट्रेन श्रीगंगानगर से ही रवाना होगी। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 1700 रुपए होगा।

ट्रेन में सवार होने के बाद यात्री के चाय, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। अयोध्या प्रवास के दौरान भी यात्रियों के चाय, नाश्ते और भोजन के साथ ठहरने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। जिला संयोजक ने बताया अयोध्या प्रवास के दौरान यात्री आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए कोई वाहन किराए पर लेता है तो उसका खर्च स्वयं को वहन करना होगा। अयोध्या में प्रवास 36 घंटे का होगा, इसलिए यात्री राम मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथा सरयू स्नान भी कर सकेंगे।
यात्रा के जिला संयोजक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा राम भक्तों को भी ट्रेन से अयोध्या की यात्रा का मौका मिलेगा। तीनों ट्रेन में 50 प्रतिशत सीटें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए और पचास प्रतिशत सीटें राम भक्तों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा ने श्रीगंगानगर जिले के लिए अभी तीन ट्रेनों की मंजूरी दी है। राम भक्तों का उत्साह देखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए