जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगडऩे लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 डीएसपी और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के ष्ठरू-स्क्क का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- घटना दुखद है। लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था।

वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए। जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगडऩे लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई। शराब से मौत की आशंका मोतिहारी जिले के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि जांच में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है। वहां मेडिकल टीम कैंप कर रही है। इधर, पुलिस मुख्यालय में चंपारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत ने सभी लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की आशंका जताई है। इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए