15 मार्च से इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय
वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि को शत्रु कहा गया है। सूर्य और शनि की युति जातक के जीवन में कष्ट का कारक बनती है। गोचर में भी जब सूर्य शनि की युति होती है तो जातक को इससे गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। अब ऐसे में 15 मार्च को सूर्य देव कुम्भ राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि में चले जाएंगे और सूर्य- शनि की युति का अंत होगा। ऐसे में इन 3 राशि के जातक ऐसे हैं जिन्हे इस युति के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष राशि – सूर्य के इस युति से बाहर जाने के बाद आपको अपने कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस समय अगर आप किसी अच्छी नौकरी की तलाश में है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय आपको अपने किसी मित्र से कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शनि की युति अष्टम भाव में बन रही थी। इस युति से अब सूर्य के बाहर आने के बाद आपको जो धन की कमी महसूस हो रही थी वो पूरी होगी। 15 मार्च के बाद अब आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी बड़ी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जो महिला जातक नव विवाहिता हैं वो गर्भ धारण करने के बारे में विचार कर सकती हैं। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शनि की युति कुटुंब भाव में थी। इस युति से अब सूर्य के बाहर आने के बाद परिवार में विवाद कम हो जायेंगे। 15 मार्च से आपकी वाणी में अब प्रभाव उत्पन्न होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहने वाला है। इस समय विदेश में भी आपकी किस्मत बुलंदी पर होगी और आपको जबरदस्त कमाई के मौके मिलने वाले है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए