बस दुर्घटना में 15 की मौत
गोंदिया। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई। पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार अचानक से बस के सामने आ गया था। उसे बचाने के फेर में ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और अनियंत्रित बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला।
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी, महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गोंदिया बस हादसे पर दुख जताया। मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद का ऐलान किया गया। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए