14 ट्रेनों में चला टिकट चैकिंग अभियान, 177 मामले हुए दर्ज
बीकानेर। बीकानेर मण्डल पर रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार 5 जून से 18 जून तक सघन टिकट चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हिसार को बेस रखकर बीकानेर-चूरू-हिसार रेल मार्ग पर संचालित 14 ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग की गई।

इस चेकिंग में बीकानेर, चूरू और हिसार के 8 चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए। बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करते तथा सीमा से अधिक वजन या आकर के सामान लेकर यात्रा करने के 177 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 66395 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन