14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेन्स निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि तिलक नगर स्थित राकेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक दिन के लिए, खाजूवाला स्थित खान मेडिकल स्टोर, गांव ताऊ-सुडसर-दुलचासर रोड़ स्थित नेहा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 4 दिनों के लिए, आचार्यों का चौक स्थित आचार्य मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित चौधरी मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, छतरगढ़ स्थित जगदंबा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र सात दिन के लिए, वृंदावन एंक्लेव स्थित अग्रवाल ड्रग हाउस, कूकनिया-बेरासर स्थित करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बेरासर स्थित मां करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नापासर स्थित मोहता मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सूडसर स्थित खुशी मेडिकल स्टोर, जांगलू स्थित मां मेडिकल एंड जनरल स्टोर, धनेरू स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा पुष्करणा स्टेडियम के पास स्थित राधिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन