बीपीएचओ के 12वें स्थापना दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, सामाजिक बंधुओं ने संगठन और शासन में मांगी हिस्सेदारी

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के अग्रसेन भवन में रविवार को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (पंजीकृत) द्वारा भव्य रूप से 12वाँ स्थापना दिवस एवं नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डूंगर रामगेदर विधायक सूरतगढ़, अति विशिष्ट अतिथि प्रहलाद टाक, अध्यक्ष, श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसन्त चक्रधारी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ढूढाडा, मुख्य संस्थापक, किशन प्रजापत, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित अतिथि हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षताता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने संस्था की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डूंगरराम गेदर व प्रहलाद टाक ने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन जैसे संगठित व सशक्त मंच के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ढूढाडा ने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण की ओर बढऩा चाहिए। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित विधायक गणेशराज बंसल ने भी उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन प्रजापत व अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि संगठन ने अपने स्थापना के समय से ही युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है। आज संस्था के मंच से निकलकर कई युवा विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि राष्ट्रीय राजनैतिक दल कुम्हार समाज को सख्या के अनुरूप संगठन और सरकार में हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मंच संचालन का दायित्व वीरेंद्र छापोला ने निभाया।
इन्होंने ली शपथ
समारोह में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रहलाद टाक, बसन्त चक्रधारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित अशोक प्रजापत राज. प्रदेशाध्यक्ष, किशन प्रजापत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जगदीश जलन्धरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोविंद प्रजापत राष्ट्रीय सचिव, लक्ष्मण प्रजापत राष्ट्रीय सह संयोजक विफ़ही प्रकोष्ठ, रमेश बासनीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, बद्रीलाल प्रजापत प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वास प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवानलाल प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मारवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मुख्य सचिव विजय लखेश्वर, नरोत्तम प्रजापति प्रदेश कोषाध्यक्ष, रामचन्द्र प्रजापति प्रदेश सचिव, मोरपाल प्रदेश सचिव, केहरि सिंह प्रजापति प्रदेश सचिव, सांवर प्रजापति सरदार ढहर जिलाध्यक्ष, वीरेंदर प्रजापति अलवर जिलाध्यक्ष, ईश्वर प्रजापति बहरोड़ जिलाध्यक्ष, मोहन लाल प्रजापति कोटपूतली जिलाध्यक्ष, निशा लिम्बा बीकानेर महिला जिलाध्यक्ष, भंवर लाल बीकानेर जिलाध्यक्ष, खजानचंद प्रजापति गजसिंहपुर जिलाध्यक्ष गंगानगर, जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ अनंतराम ढूढाडा, जिला संयोजक राजपाल ढूढाडा, भंवरलाल जोधपुर जिलाध्यक्ष, भुवनेश्वर नाडिया झुंझुनू जिलाध्यक्ष, मोहन निमिवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान, त्रिलोक चंद गेदर बीकानेर प्रदेश सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी को विधिवत शपथ ग्रहण करवाई गई।