सवा सौ से ज्यादा महंगे मोबाइल बरामद किये, मालिकों को वापस लौटाएगी पुलिस
बीकानेर। बीकानेर क्षैत्र में जगह-जगह गुम और चोरी हुए मोबाइल एक बार फिर मालिक तक पहुंच जाएंगे। पुलिस ने ऐसे एक-दो नहीं बल्कि सवा 100 मोबाइल जब्त किए हैं। अब छानबीन करके संबंधित मालिक को बुलाकर उसे फोन लौटाया जा रहा है। एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम के प्रयास से ये मोबाइल पिछले कई दिनों के प्रयासों से एकत्र हो सके हैं। सभी मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।
बीकानेर पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। इसी दौरान गुम हुए मोबाइल किसी अन्य मोबाइल पर काम करते मिले। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फोन करके थाने बुलाया और मोबाइल जब्त कर लिया। अधिकांश लोगों ने सस्ते दाम में ये मोबाइल खरीद रखे थे, जबकि कुछ को मोबाइल बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर मिले थे। जिन लोगों से मोबाइल मिले हैं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों डीएसटी टीम को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर साइबर स्पेशलिस्ट दीपक यादव और टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह, श्रीराम, महेंद्र, राजूराम, बाबूलाल, गोविन्द, देवेंद्र व सूर्यप्रकाश ने मोबाइल एकत्र करने में मुख्य भूमिका निभाई।

लाखों की है कीमत
पुलिस ने जो सवा सौ मोबाइल जब्त किए हैं, इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए हैं। एप्पल और वन प्लस जैसे महंगे मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इन मोबाइल की 70 हजार रुपए तक है। वहीं कुछ मोबाइल पचास हजार रुपए से ज्यादा महंगे। दस से बीस हजार रुपए कीमत के मोबाइल सर्वाधिक है। कुछ मोबाइल मजदूरों के हैं तो कुछ व्यापारियों और स्टूडेंट्स के भी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन