120 विद्यार्थी करेंगे भगवान शालिग्राम का पंचामृत से अभिषेक, विष्णुसहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम से गूंजेगा रघुनाथ मंदिर
दीक्षांत समारोह 19 जून को, संत-महात्माओं का रहेगा सान्निध्य
बीकानेर। त्रिस्कन्ध ज्योर्तिगणित के प्रकाण्ड विद्वान पं. बाबूलालजी शास्त्री की 87वीं जयंती के उपलक्ष में पं. बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा गत 18 मई 2025 को ज्योतिष दिव्य विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर का समापन 19 जून को दीक्षांत समारोह के रूप में किया जा रहा है। शिविर संयोजक पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि किराड़ू गली स्थित रघुनाथ मंदिर में रोजाना शाम 7:30 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित इस शिविर में 120 बच्चों को रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ अध्ययन के साथ ही ज्योतिष का भी ज्ञान दिया गया है।

शिविर के समापन समारोह में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित का मुख्य आतिथ्य रहेगा एवं शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी श्री विमर्शानंदगिरिजी महाराज, रामझरोखा कैलाशधाम के अधिष्ठाता राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा के श्री श्यामसुंदरदासजी महाराज, पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) का सान्निध्य एवं गौसेवक देवकिशन चांडक देवश्री का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि शिविर समापन समारोह में भगवान शालिग्राम का 120 विद्यार्थियों द्वारा पंचामृत से अभिषेक विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम तथा पुरुष सुक्त से होगा।
इससे पूर्व बुधवार को सनातन व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भूमिका निभाने वाले मीडिया बंधुओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दाताश्री रामेश्वरानंदजी महाराज एवं साहित्यकार राजेन्द्र जोशी का मुख्य आतिथ्य रहा। इस दौरान पत्रकार विमल छंगाणी, उमाशंकर व्यास, जयनारायण बिस्सा, राजेश छंगाणी, मनोज व्यास, उमेश पुरोहित, राजा सांखी, निर्दोष व्यास एवं पवन भोजक का अभिनंदन किया गया। समारोह में गोवर्धन किराड़ू, श्रीलाल किराड़ू, आशाराम किराड़ू, शंकर किराड़ू, प्रहलाद व्यास, पं. मुरलीधर पुरोहित, देवीकीनंनदन व्यास, पं. अशोक किराड़ू, विमल किराड़ू, नारायण दत्त किराड़ू, शिवम पुरोहित, हिमांशु किराड़ू, भवानीशंकर व्यास, सेठी किराड़ू, जुगलकिशोर पुरोहित एवं सुशील किराड़ू की सक्रिय सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन