12 और 13 फरवरी को पंजाब, हरियाणा बॉर्डर रहेंगे अवरुद्ध
बीकानेर। संयुक्त किसान मोर्चा के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के चलते राजस्थान के पंजाब और हरियाणा बॉर्डर अवरुद्ध रहेंगे। बीकानेर से श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, पंजाब, हरियाणा मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन सेवा (रोडवेज), लोक परिवहन एवं अन्य बसों का संचालन 12 और 13 फरवरी को बाधित रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी ने बताया कि सर्वसाधारण को इस संबंध में सूचित किया जाता है कि अत्यावश्यक कार्य नहीं होने पर 12 और 13 फरवरी को अपनी यात्रा स्थगित रखें। साथ ही निजी वाहनों से भी अति आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन