27 राज्यों, 700 शहरों में 1100 जल स्रोतों की होगी सफाई
सन्त निरंकारी मिशन का स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान
बीकानेर। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें महोत्सव पर सतगुरू माताजी सुदिक्षा जी महाराज एवम निरंकारी राजपिता के सान्निध्य में 26 फरवरी को अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत देशभर में 27 राज्यों के 700 शहरों में लगभग 1100 से ज्यादा जलस्रोतों की सफाई सेवा का कार्य किया जाएगा।
जिसमें निरंकारी मिशन के डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक देशभर के विभिन्न स्थानों पर श्रमदान में हिस्सा लेंगे। सन्त निरंकारी मंडल की बीकानेर ब्रांच द्वारा धरणीधर महादेव मंदिर के जलाशय की सफाई सेवा का कार्य 26 तारीख को प्रात: 8.00 से 11.00 बजे तक किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन