11 मई को बीकानेर आएंगी जयाकिशोरी, ‘ड्रीम्स टू रियलिटी’ में गूंजेगी आध्यात्मिक चेतना की आवाज
समाजसेवा व पुनीत कार्यों के लिए रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स व अपराइज करेगी चैरिटी
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स व अपराइज द्वारा 11 मई 2025 को ‘ड्रीम्स टू रियलिटी 2.0Ó का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में आध्यात्मिक वक्ता जयाकिशोरी का प्रेरणादायी उद्बोधन रहेगा। रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि जया किशोरी अपने प्रभावशाली भाषणों, कथाओं और व्याख्यानों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देती आई हैं। रोटरी अपराइज की अध्यक्ष प्रियंका शंगारी ने बताया कि जिन्होंने कभी अपने दिल में कोई सपना संजोया है, उनके लिए यह कार्यक्रम सिर्फ एक व्याख्यान नहीं, बल्कि पथदर्शक बन सकता है। एमजीएसयू के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूर्णतया चैरिटी पर आधारित है, अत: सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए वाजिब टिकट दर तय की गई है। टिकट ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ. मनोज कुड़ी ने बताया कि आयोजन से प्राप्त होने वाली समस्त आय को समाज सेवा के पुनीत कार्यों में लगाया जाएगा। स्पॉन्सर्स और टिकट्स के माध्यम से जो भी राशि संचित होगी, वह पूरी तरह से चैरिटी प्रोजेक्ट्स में व्यय की जाएगी।

डॉ. विकास पारीक व रुचि दफ्तरी को मिला कार्यदल गठन का दायित्व
प्रकल्प संयोजक राजेश बवेजा ने बताया कि आयोजन हेतु एक समर्पित कार्यदल का गठन किया गया है। जिसमें डॉ. विकास पारीक और सामाजिक कार्यकर्ता रुचि दफ्तरी चेयरमैन की भूमिका में उप-टीमों का गठन करेंगी। क्लब सचिव सुनील चमडिय़ा एवं नीलम सिंघी ने जानकारी दी कि इस बार आयोजन को और अधिक संगठित और भव्य बनाने के लिए विपिन लड्ढा, जगदीप सिंह ओबेरॉय, डॉ. पुनीत खत्री, श्रीमती चांदनी करनानी, पारुल अग्रवाल, नेहा ओझा, डॉ. निकिता गुप्ता, शिवाली कोठारी, रिया अग्रवाल, विनोद माली, ऋषि धामू, मनोज सोलंकी, राजेश खत्री, शिशिर शर्मा, सचिन शर्मा, गोविंद भादू, दीपेन माथुर, विनय बिस्सा, रमेश अग्रवाल, जगदीश थरेजा, नितेश रंगा, अनिल चमडिय़ा, विनय हर्ष, विनोद माली आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गत वर्ष मोटिवेशनल वक्ता सोनू शर्मा का हुआ था आगमन
पूर्व अध्यक्ष पंकज पारीक ने बताया कि इस आयोजन का पहला संस्करण भी सफल रहा था, जिसमें मोटिवेशनल वक्ता सोनू शर्मा सहित बीकानेर के प्रमुख विचारकों—डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, गोविंद भादू, भुवनेश स्वामी, डॉ. खुशबू सुथार, इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा, पीयूष शंगारी, शरद आचार्य के साथ बीकाजी समूह में निदेशक दीपक अग्रवाल जी ने अपने जीवन अनुभव साझा कर युवाओं को दिशा दी थी। खास बात यह है कि पहले संस्करण में हुए कार्यक्रम की बची हुई राशि से दोनों क्लबों ने मिलकर बीकानेर में मेडिकल इमरजेंसी बैंक और स्वर्ग रथ सेवा जैसी दो महत्वपूर्ण सेवाएं प्रारंभ की, जो आज भी विपत्ति की घड़ी में सैकड़ों परिवारों के लिए सहारा बनी हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन