11 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 11 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रामपुरा बस्ती स्थित मैं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का अनुज्ञापत्र 15 जनवरी एक दिन के लिए, करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित माया मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 से 18 जनवरी तक 4 दिनों के लिए, बाजार स्थित मनीष मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पूगल रोड सब्जी मंडी के पास स्थित श्री जगदंबा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, रामदेव कॉलोनी गंगाशहर स्थित श्री जसनाथ मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 13 से 17 जनवरी 5 दिनों के लिए, सारूंडा स्थित मेडलिसा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मां कामाख्या मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 से 19 जनवरी 5 दिनों के लिए, हेमेरा स्थित जोशी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 19 जनवरी, ऊपनी स्थिति श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 13 से 22 जनवरी तक 10 दिनों के लिए, नत्थूसर स्थित ज्योति मेडिकल स्टोर, धर्मनगर द्वार स्थित राधिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 13 से 27 जनवरी तक 15 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन