10वीं पास हैकर ने हाईप्रोफाइल लोगों की कॉल डिटेल निकाली, बैंक खाते फ्रीज कराए
जयपुर। 10वीं पास साइबर क्रिमिनल यूपी के गाजियाबाद के सौरभ साहू ने राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच की ईमेल आईडी हैक कर ली। उस ईमेल आईडी से लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर उनको ब्लैकमेल किया। पुलिस के नाम से बैंकों को ईमेल कर कई लोगों के अकाउंट फ्रीज करा दिए। कई बॉलीवुड एक्टर और राजनेताओं की डिटेल भी चुराई। हाल ही में डेढ़ महीने पहले एक शख्स जयपुर पुलिस के पास पहुंचा और अपने बैंक खाते के फ्रीज होने की शिकायत की। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

ब्लैकमेलिंग और गोपनीय डिटेल चुराने का ये खेल राजस्थान पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच की ऑफिशियल ईमेल आईडी से खेला जा रहा था और पुलिस को इसकी कोई भनक तक नहीं थी। राजस्थान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरभ साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए