10 वर्षीय जयवर्धन ने दिखाई ईमानदारी, रुपयों भरा पर्स लौटाया
बीकानेर। सुजानदेसर के 10 वर्षीय जयवर्धन तंवर पुत्र जगदीश तंवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जयवर्धन तंवर को नाल बाईपास के पास कोडमदेसर भैरूजी के मेले के दौरान एक पर्स मिला। पर्स में 5500 रुपये और एक आधार कार्ड था। जयवर्धन ने बिना किसी लालच के अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया और तुरंत कहा कि पर्स उसके असली मालिक को लौटाया जाना चाहिए। इसके बाद जयवर्धन के परिजन पर्स को लेकर गंगाशहर थाने पहुंचे। वहां आधार कार्ड से पर्स के मालिक की पहचान जयदेव खिंची, निवासी बंगलानगर के रूप में की गई। गंगाशहर थाना पुलिस ने जयदेव खिंची को थाने बुलाकर उनका पर्स सकुशल सौंप दिया। खोया हुआ पर्स पाकर पर्स के मालिक जयदेव खिंची बेहद खुश हुए और जयवर्धन की ईमानदारी की सराहना की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन