दोस्तों से हुआ झगड़ा, 10 साल की बच्ची ने किया सुसाइड
बीकानेर। 10 साल की बच्ची ने दोस्तों से झगड़े के बाद सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग काम पर गए थे। वापस लौटने पर बेटी फंदे पर लटकी मिली। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हॉस्पिटल लेकर गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामला बीकानेर के रणजीतपुरा का है। यूपी के बदायुं में रहने वाले रतनपाल कश्यप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका परिवार यहां चारणवाला में ईंट भट्टे पर काम करता है। उनकी बेटी रुचि कश्यप ईंट भट्टे पर बच्चों के साथ मिट्टी में खेल रही थी। बच्चों में झगड़ा हो गया।

ऐसे में नाराज होकर बेटी कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। मामले की जांच थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी कर रहे है। पुलिस जांच कर रही है कि फांसी लगने का मुख्य कारण क्या रहा। लड़की होने के कारण मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण सामने आएगा। फिलहाल, ये सुसाइड ही लग रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन