10 हजार का ईनामी तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम ने एक 10 हजार का ईनामी तस्कर को गिरफ्तार किया। इस बार श्रीगंगानगर पुलिस के वांछित राजाराम पुत्र मुल्तानाराम विश्नोई को धर दबोचा है। आरोपी राजाराम बीकानेर की बज्जू तहसील के मिठडिय़ा गांव का है। आरोपी के खिलाफ 2019 में रामसिंहपुर थाने में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव ने 6 मार्च को उस पर दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। आईजी की स्पेशल टीम लगातार उस पर नजर रख रही थी। आज आरोपी को सदर थाना इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण, हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार ने सदर पुलिस के साथ मिलकर की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन