10 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि हॉस्पिटल रोड श्रीकोलायत स्थित श्री बजरंग मेडिकल एंड जनरल स्टोर, उदयरामसर स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर, नवली गेट नोखा स्थित श्री राम फार्मा एंड मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 14 से 18 जून (5 दिन) के लिए, ट्रांसपोर्ट गली स्थित सन ग्रुवी सरकारी चिकित्सालय के सामने खाजूवाला स्थित श्री जंभेश्वर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 14 से 20 जून (7 दिन) के लिए, सूईं लूणकरणसर स्थित श्री श्याम मेडिकोज, खारबारा छतरगढ़ स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर, कुचोर आथुनी स्थित श्री नामदेव जी मनमीत मेडिकोज, आडसर बास श्री डूंगरगढ़ स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 14 से 23 जून (10 दिन) के लिए तथा पूनरासर स्थित कीर्ति मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 29 जून (10 दिन) के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन