दस लाख के ईनामी खान को भारतीय सेना ने किया ढेर
भारतीय सेना ने कोकेरनाग मुठभेड़ में लश्क´र-ए-तैयबा के कमांडर आतंकी उजैर खान को मार गिराया है। यह ए प्लस ग्रेड का आतंकी था। इस पर भारतीय सेना ने दस लाख का ईनाम घोषित कर रखा था। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने उजैर खान के मारे जाने की पुष्टि की है। यह आतंकी कोकेरनाग के गोडेल जंगलों में सात दिन से छिपा हुआ था। भारतीय सैन्य बलों ने इसे करीब 150 घंटे से घेर रखा था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि जंगल से उन्हें दो शव बरामद हुए थे। इसमें एक सिपाही प्रदीप का शरीर था। वहीं दूसरा शव आतंकी उजैर खान का है। उजैर खान के शव का परीक्षण उसके परिवारजन के डीएनए से किया गया। इसके बाद उसके मारे जाने की पुष्टि हो गई है। उजैर खान 26 जुलाई 2022 में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। इसके बाद इसने कई आतंकी हमले किए। आतंकी उजैर खान के साथ एक और आतंकी का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान की जा रही है।शनिवार को आई एक ड्रोन फुटेज में गोला दागने के बाद एक गुफा से आतंकी भागते हुए दिखाई पड़े थे। सुरक्षाबलों ने आतंकी गुफा पर गोला दाग इसे खत्म किया था। इससे आग भी लग गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सेना की ताबड़तोड़ गोलीबारी और ड्रोन बम ने इन आतंकियों की जान ली है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए