राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सबका साथ-सबका विकास की मंशा को साकार करने की दिशा में इस वर्ष के बजट में राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। राज्य सरकार द्वारा राशन डीलरों को पूर्व में मिलने वाले 137 रूपये प्रति क्विंटल के स्थान पर अब 150.70 रूपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दिया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विधानसभा क्षेत्र आसींद में 7 नयी उचित मूल्य की दुकान खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य स्थान पर उचित मूल्य की दुकान खोलने का प्रस्ताव प्राप्त होने पर परीक्षण करवाकर आवश्यकता एवं मांग के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले विधायक जब्बर सिंह सांखला के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने बताया कि वर्तमान में उचित मूल्य दुकानदारों को मानदेय दिये जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार को आवंटित मात्रा के विरुद्ध उसके द्वारा वितरित मात्रा के आधार पर कमीशन का भुगतान किया जाता है। श्री गोदारा ने जानकारी दी कि 7 अप्रैल, 2010 एवं 26 दिसंबर, 2019 के विभागीय निर्देश द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चयनित 500 राशन कार्ड अथवा 2 हजार यूनिट पर नवीन उचित मूल्य दुकान खोले जाने के मापदण्ड निर्धारित है। यह एक सतत प्रक्रिया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन